औराई में भीषण अगलगी:15 घर जलकर हुए राख;1 बच्ची की मौत,2 झुलसा,पंद्रह लाख की क्षति ।


TEAM IBN- मुजफ्फरपुर जिला के औराई प्रखंड के विशनपुर गोकुल पंचायत के विस्था गांव में उस समय अफरा तफरी मच गई। जिस समय भीषण आगलगी से 15 घर जलकर राख हो गया। घटना की सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तबतक देखते ही देखते सब कुछ जलकर राख हो गया। घर में मौजूद 4 वर्षीय बच्ची भी झुलस कर जल गयी। जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। मृतक की पहचान गांव के ही शुभाष सहनी के पुत्री रौशनी कुमारी के रूप में हुई है।वही बीच बचाव करने में दो लोग बुरी तरह झुलस गए। जिसे प्राथमिक इलाज के लिए औराई पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। उसकी पहचान राम स्वरूप सहनी के पुत्र सोनु सहनी एवं अनिल सहनी के रूप में हुई है। हादसे में एक की झुलसकर जान चली गई। दो युवक की हालत गंभीर है। अगलगी की इस घटना से गांव में सन्नाटा पसर गया है। सूचना मिलते ही औराई थाना से दमकल घटनास्थल पर पहुंची। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।पीड़ितो में सोनु सहनी, शंकर सहनी, बुदु सहनी, रतन सहनी, देवनंदन सहनी, शुभाष सहनी, छोटू सहनी, संतोष सहनी, बनारसी देवी, अनिल सहनी, अखिलेश सहनी , ललन सहनी , शंकर सहनी, धनु सहनी शामिल हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक बच्ची घर में सोए हुई थी। इसी दौरान अगलगी के कारण गांव में अफरातफरी मच गई। वे घर पर ही सोए रह गए, आग में झुलसने के कारण उनकी मौत हो गई। घर में रखा अनाज और कागजात धू-धूकर जल गया।घटना में लाखों की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। दर्जनभर मवेशी भी झुलस कर जल गयी। जिसमें दो गाय एवं तीन बकरियां जिंदा जल गयीं। घटना की सूचना सीओ को दे दी गई है। सीओ ने बताया कि सूचना मिली है, घटनास्थल पर राजस्व कर्मियों को भेजकर क्षति का आकलन किया जा रहा है।




